पंचपदरा-अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में संगठन शक्ति के संवर्धन हेतु आयोजित 51 दिवसीय संगठन यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी जी भूरा, मारवाड़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती विमला जी दूंगड़, श्रीमती सारिका जी बागरेचा एवं श्रीमती विनीता जी बेगानी का दिनांक 28 जून को पचपदरा आगमन हुआ। संगठन यात्रा के तहत शाखा मंडल की सार संभाल की गई। जिसमें मंडल के संविधान तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम महिला मंडल द्वारा तिलक और माला पहनाकर राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बहनों को सम्मानित किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया।
अध्यक्ष विजया चौपड़ा ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। फिजियोथैरेपी सेंटर के प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती विमला जी दुग्गड द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीलम जी सेठिया द्वारा प्रेषित पत्र का वाचन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी भूरा ने महिलाओं को संगठन यात्रा करने का उद्देश्य क्या है, संस्था का उद्देश्य क्या है, संविधान क्या है, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार प्रसार मंत्री आदि के क्या अधिकार है, चुनाव कैसे होने चाहिए। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की चार परियोजनाएं एवं चार कार्यशालाओं के बारे में बताया। पचपदरा महिला मंडल की गतिविधियों की जानकारी ली गई। जैन स्कॉलर्स बनने की प्रेरणा दी गई। सभी पदाधिकारियों को पदों की गरिमा बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए। किसी भी संस्था का विकास तभी संभव हो सकता है जब हम विश्वास, कार्य क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष भाग्यवंती देवी चौपड़ा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सह मंत्री रेखा लुक्कड़ ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल एवं कन्या मंडल की अच्छी उपस्थिति रही।