जसोल महिला मंडल का श्री उत्सव का आयोजन

ऐ प्लेटफ़ॉर्म, टू द वूमेन, फ़ॉर ऐवरीजॉन के तहत आयोजन

जसोल – अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा सोहनी देवी सालेचा की अध्यक्षता में श्री उत्सव का आयोजन किया गया।

मंडल अध्यक्ष सोहनी देवी सालेचा ने सभी का स्वागत किया। साथ ही मंत्री ममता मेहता ने श्री उत्सव की जानकारी के साथ नियम बताए। श्री उत्सव कार्यक्रम के अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रभारी श्रीमती सारिका बागरेचा का स्वागत सम्मान किया गया। उनकी इस गरीमामय उपस्थिति के लिए मंत्री ममता मेहता ने आभार ज्ञापन किया। सारिका बागरेचा ने सभी बहनों का कैसे इस कार्यक्रम को बेहतर बना सकते है ,इस की जानकारी दी। इस श्री उत्सव में किताबे, गेम्स, साड़ी, बैग्स आदि स्टाल व खाने की स्टॉल भी लगाए गए। सभी बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।

2 thoughts on “जसोल महिला मंडल का श्री उत्सव का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *