सुरत -तेरापंथ महिला मंडल द्वारा *पुरानी ढालो का पुनरावर्तन* क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार दिनांक 29 मार्च को तेरापंथ महिला मंडल सूर एफडीत के द्वारा तेरापंथ भवन सिटीलाइट में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आज क्विज़ प्रतियोगिता रखने का एक ही उद्देश है की हम पुरानी ढालों का पुनरावर्तन करके जो गीतिका जयाचार्य द्वारा रचित है जो हमारे सम्यकत्व को पुष्ट करती है। देवगुरु धर्म पर हमारी आस्था बनी रहे एवं यह गीतिका नव तत्व की जानकारी दर्शाती है।यही सम्यदृष्टि श्रावक की पहचान है। प्रथमस्त्र में इस कार्यकर्म का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण द्वारा किया।
स्वागत वक्त्तव्य मंडल की अध्यक्षा राखी बेद ने किया। इस क्विज़ प्रतियोगिता की निर्णायक गण के रूप में प्रवक्ता तत्वप्रचेता उपासिका श्रीमती सरोज बांठिया एवम कवियत्री श्रीमती पूनम गुजरानी रहे।इस क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुष्पा सालेचा और विनिता बोथरा रहे। द्वितीय स्थान पर प्रणिता सिसोदिया और गरिमा जैन रहे।तीसरे स्थान पर संतोष भंसाली एवं ललिता मेहता रहे। सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दूसरे सत्र में कर्मो की सज्जाए
इस गीतिका को सरोज बांठिया ने बहुत ही रोचक तरीके से समझाया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन चंदा भोगर ने किया। कार्यक्रम का आभार बिंदु भंसाली ने किया।
समाचार प्रदाता
स्नेहा चोपड़ा
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.