जसोल तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

जसोल – आखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में सोहनी देवी सालेचा के अध्यक्षता में तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल जसोल द्वारा “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस” मनाया गया।

नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सहमंत्री सुमन कोठारी द्वारा मंगलाचरण किया।

रक्षा सालेचा ने शासन माता असाधारण साध्वी प्रमुखाश्री कनक प्रभा के स्वास्थ्य लाभ हेतु “आरोग्ग बोहिलाभ्म” का सामूहिक जाप करवाया। अध्यक्ष सोहनी देवी सालेचा ने सभी महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सारिका बागरेचा का स्वागत सम्मान किया। सारिका बागरेचा ने “हे ! नारी तू नारायणी” की कविता द्वारा अपनी भावना व्यक्त की। श्रीमती दापू देवी सालेचा को “प्रेरणा सम्मान पत्र” और टोकन ऑफ एप्रीशिएसन भी प्रधान किया। कार्यक्रम में मोक्षा बुरड़, पिंकी संकलेचा, रक्षा सालेचा, नीतू सालेचा, रेखा देवी चोपड़ा आदि वक्ताओं ने गीत, भाषण ,कविता मुक्तक के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की। कन्या मंडल व महिला मंडल द्वारा “महासति सरदारा जी ” की जीवनी पर एक लघु नाटक की प्रस्तुति दी।

” समर्पिता” गीत की प्रस्तुति नव युवती मण्डल द्वारा दी गई। अंत में महिला मंडल की और से आभार ज्ञापन मंत्री ममता मेहता ने किया और कार्यक्रम का सफल संचालन किया कोमल चोपड़ा ने किया। कन्या मंडल, महिला मंडल की उपस्थिति सराहनीय रही।

One thought on “जसोल तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *