सुरत – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

 

दिनांक 8/03/2022 का अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल सूरत द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रथम चरण कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया।

शासन माता साध्वी प्रमुखा कनक प्रभाजी के स्वाथ्य की मंगलकामना हेतु सामूहिक जाप किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण मंडल की बहिनों द्वारा हुआ । स्वागत वक्तव्य अध्यक्ष राखीजी बैद ने किया। राष्ट्रीय ट्रस्टी कनकजी बरमेचा ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

She speaks के अंतर्गत मेघा पाण्डेया का सम्मान किया गया आप एक विकलांग महिला है जिनका एक हाथ नही है , उन्होंने अपने एक हाथ से शासन माता का हस्तनिर्मित चित्र बनाया और महिला मंडल को भेंट किया

*Inspiration* महासती सरदाराजी का परिसंवाद मंडल की बहनों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई थी।

She can अंर्तगत भिखी बाई को कला अभ्युदय के योजना आधार पर उनको खाखरा मशीन, खीचिया मशीन आदि उनको उनके कार्य मैं सक्षम करने हेतु भेंट की गई।

We honour – स्वावलंबन के साथ आत्मविश्वास की मिसाल के अंतगर्त नीतू चोररिया को प्रेरणा सम्मान दिया गया |कार्यक्रम का कुशल संचालन अलका सांखला और सुनीता कोचर और श्रीमती चंदा मेरतवाल ने किया। आभार मंत्री श्रीमती सीमा भोगर ने किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला मंडल के ट्रस्टी श्रीमती कनक बरमेचा,सहमंत्री निधी जी से खानी,कार्यसमिति सदस्य जयंती सिंधी, की गरिमामय उपस्थिति रही। अच्छी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।

 

समाचार प्रदाता

स्नेहा चोपड़ा

4 thoughts on “सुरत – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *