कथानक दृश्य का आयोजन

जसोल –

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन मे तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल जसोल द्वारा मंडल अध्यक्ष सोहनी देवी सालेचा की अध्यक्षता में असाधारण साध्वी प्रमुखाश्री कनक प्रभाजी के मनोनयन स्वर्ण जयंती पर अमृत सिंचन के तहत् “कथानक दृश्य” का आयोजन किया गया।

सामूहिक नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही कन्या मंडल व महिला मंडल द्वारा मंगला चरण किया। अध्यक्ष सोहनी देवी, मंत्री ममता मेहता, कन्या मंडल सयोजिका कोमल श्रीश्रीमाल ने “शासन माता असाधारण साध्वी प्रमुखाश्री कनक प्रभाजी” के मुमुक्षु कला से शासन माता के सफर की विशेषताओं की अपने भावो की प्रस्तुत दी। कथानक दृश्य के संकलन व संयोजन उपासिका लीलादेवी सालेचा ने सुंदर ढंग से किया। महिला मंडल की संरक्षिका पुष्पादेवी बुरड़, कन्या मंडल उप संयोजिका कुनिका बाघमार ने सफल सहयोग व आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कन्या मंडल व महिला मंडल की उपस्थिति सराहनीय रही।

2 thoughts on “कथानक दृश्य का आयोजन

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *