नेपालसे आये भोपाल, साइकिल पर बेचा सूप, आज शहर भर में हैं 17 आउटलेट्स

 

2003 में डोलराज गैरे ने अपने शौक और अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए भोपाल में साइकिल पर सूप, सैंडविच और बिरयानी बनाकर बेचना शुरू किया था। आज वह शहर के सबसे मशहूर फ़ास्ट फ़ूड कार्नर ‘सागर गैरे’ के मालिक हैं, जिसके शहर में 17 आउटलेट्स मौजूद हैं।

 

#भोपाल के मशहूर फास्ट फूड कार्नर ‘सागर गैरे’ में खाई सैंडविच का स्वाद, अब तक सबकी जुबान पर है। जितना लजीज यहां के खाने का स्वाद है, उतनी ही बेहतरीन है इस फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट के सफलता की कहानी भी है। कैसे एक इंसान जिसने शून्य से शुरुआत की और आज उनके हुनर और स्वाद का दीवाना पूरा शहर बन चुका है।

 

कहते हैं न कि इंसान अगर अपने हुनर की पहचान कर ले और सच्चे मन से मेहनत करे, तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ हुआ डोलराज गैरे के साथ भी। 2003 में उन्होंने सूप बेचने से फ़ूड इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत की थी। उस समय न उनके पास कोई दुकान थी न ज्यादा पूंजी।

 

हम से बात करते हुए डोलराज कहते हैं, “खाना बनाना मेरी हॉबी है, ऑफिस के बाद मिले खाली समय का उपयोग करने के लिए मैं घर से सूप, बिरयानी और सैंडविच बनाकर साइकिल में ले जाकर बेचा करता था। रिश्तेदारों ने मज़ाक भी उड़ाया लेकिन भोपाल के लोगों को मेरे हाथ का स्वाद पसंद आया। इसी प्यार की बदौलत आज मैं यहां तक पहुंचा हूं।”

 

नौकरी के साथ शुरू किया बिज़नेस

 

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले डोलराज, वैसे तो किसान के बेटे हैं। उनके कई रिश्तेदार भारत में भी रहते थे, 1980 में वह घूमने और कुछ काम की तलाश में भारत में आए थे। आठवीं तक पढ़े डोलराज ने शुरुआत में दिल्ली में काम किया। बाद में उनकी मध्य प्रदेश टूरिज्म में सरकारी नौकरी भी लगी। घरवालों को लगा कि अब वह सेट हो गए हैं। लेकिन डोलराज को तो कुछ और ही करना था। इसलिए रिश्तेदारों की परवाह और किसी तरह की शर्म किए बिना, उन्होंने अपने काम की शुरुआत की। उस दौरान वह नौकरी से करीबन 3 बजे फ्री हो जाते थे। उन्होंने सोचा क्यों न समय का सही उपयोग किया जाए।

 

उन्होंने 2003 से साइकिल पर एक टंकी बांधकर सूप बेचना शुरू किया। डोलराज का सूप लोगों को इतना पसंद आने लगा कि वह ‘साइकिल सूपवाले’ के नाम से शहर भर में मशहूर हो गए। लेकिन इस नाम को कमाने में उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

 

तकरीबन एक साल बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी और एक छोटी सी गुमटी भाड़े पर ली। वहीं अपनी पहली दुकान खरीदने में उन्हें पांच साल लग गए। सबसे पहली दुकान उन्होंने भोपाल 10 नंबर मार्केट में लोन लेकर खरीदी थी। 160 स्क्वायर फ़ीट की इस दुकान के साथ इनकी तरक्की की भी शुरुआत हुई। आज उस छोटी से दुकान में 16 लोग काम करते हैं।

 

एक जैसे स्वाद का राज

 

भोपाल के इस फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट के मेनू में यूं तो आपको हर तरह का खाना मिल जाएगा। लेकिन यहां का सैंडविच और सूप लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। डोलराज बताते हैं, “हम हर एक डिश में अपना खुद का मसाला ही इस्तेमाल करते हैं। फिर चाहे वह सैंडविच के लिए मायोनीज़ हो या छोले का मसाला। यही कारण है कि लोगों को हमारे यहां मिलने वाला स्वाद और कहीं नहीं मिलता।”

 

इसके अलावा वह सफाई और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखते हैं। दो साल पहले ही उन्होंने ‘सागर गैरे’ को एक कंपनी तौर पर रजिस्टर कराया। जिसके बाद इसके कई फ्रैंचाइज भी खुल गए हैं। भोपाल में इसके 17 आउटलेट्स हैं, जहां वह समय-समय देख-रेख के लिए जाते रहते हैं। सभी आउटलेट्स के लिए मसाला आदि एक ही जगह से भेजे जाते हैं। भोपाल के अलावा जल्द ही छतरपुर, सागर और इंदौर में भी इनके एक-एक आउटलेट खुलने वाले हैं।

 

विदेशी बर्गर को टक्कर देने की तैयारी

 

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के साथ ही लखनऊ और मुंबई में भी ‘सागर गैरे’ के फ्रैंचाइज खोलने पर विचार चल रहा है। फ़िलहाल उनका बेटा सागर अपने पिता के साथ मिलकर इस ब्रांड को देश भर में फैलाने पर काम कर रहा है। डोलराज कहते हैं, “विदेशी बर्गर ब्रांड के आउटलेट्स जब भारत के हर एक शहर में हो सकते हैं, तो हम क्यों नहीं? हालांकि ज्यादा प्रॉफिट कमाना कभी भी हमारा सिद्धांत नहीं रहा है बल्कि हम अपना स्वाद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।”

 

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वह कहते हैं, “मैं उन दिनों को बहुत याद करता हूं जब मैं खुद अपने हाथों से सैंडविच बनाकर लोगों को दिया करता था। वही मेरे लिए सच्चा आनंद था।”

 

डोलराज गैरे की मेहनत और उनका खुद के ऊपर विश्वास ही सही मायने में उनकी सफलता का कारण है। हालांकि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उनके स्वाद की तारीफ शहरभर में होगी।

 

तो अगली बार जब भी आप भोपाल आएं तो सागर गैरे जाना न भूलें।

12 thoughts on “नेपाल से आये भोपाल, साइकिल पर बेचा सूप, आज शहर भर में

  1. Эффективные способы избежать повторения номеров, Анализируем причины появления дубликатов номеров, Как грамотно нумеровать документы, Почему важно избегать дубликатов номеров, Как правильно нумеровать документы, чтобы избежать дублирования, Профессиональное руководство по нумерации без ошибок
    изготовление номеров на автомобиль https://dublikat-znak-automobile.ru/ .

  2. Как не попасть в ситуацию с дубликатами номеров, Узнаем, почему возникают дублированные номера, Эффективные методы предотвращения дублирования номеров, Почему важно избегать дубликатов номеров, Как не нарушить нумерацию и избежать дубликатов, Методы нумерации документов без дубликатов
    дубликат гос номера https://www.dublikat-znak-automobile.ru .

  3. Как избежать дубликатов номеров при регистрации автомобиля, Как разобраться с повторяющимся номером на машине, Проверьте, не является ли ваш номер авто копией другого, Как не нарушить законодательство из-за дублирования номеров автомобиля.
    изготовление номерной знак https://gosnomer-dublikat.ru .

  4. 3 простых способа сделать номер для машины, подборка стильных номеров для машины, как сделать номер самостоятельно: подробное руководство, как сделать стильный номер на автомобиль, какие бывают номера для автомобиля: выбирайте лучший, сделайте уникальный номер для машины за минуты, топ-10 идей для номеров на авто, видеоурок: создание номера для авто, что нужно знать перед покупкой номера для автомобиля, 3 простых шага для замены номера на машине, идеи для уникального номера на машину, 7 идей для стильного номера для машины, как сделать номер на автомобиль красиво и аккуратно, какой номер выбрать для машины: актуальные тенденции, самые популярные номера на автомобиль, мастер-класс по созданию уникального номера для машины, лучшие способы создания номера для машины, подборка лучших вариантов номеров для авто, самое лучшее решение для уникального номера.
    автономера купить https://dublikat-kvadrat-numbers.ru .

  5. Hey there!

    You already know that backlinks are the foundation of SEO. But what if I told you that you can now boost your sites to DR 38+ (Ahrefs) faster, more stable, and easier than ever before?

    Premium XRumer Database with verified DR38+ donors is your golden ticket to:
    ? Powerful link-building without the usual headaches
    ? Explosive traffic growth from elite backlink sources
    ? Lightning-fast rankings even in ultra-competitive niches

    With this database, your competitors won’t even see you coming!

    Click the link right now and claim your access:
    Premium XRumer Database – Fast & Stable DR38+ for Your Sites!

    P.S. The database is constantly updated – only fresh, high-authority sites. Don’t miss your chance to dominate search rankings with minimal effort!

    Click the link – it’s time to rule the SERPs!

  6. Четкие границы помогают сохранять психологическую целостность,
    строить здоровые семейные отношения на основе взаимоуважения и проявлять свою истинную сущность
    без страха осуждения или отвержения.

    Видео. Личные границы. Забота о себе.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *