प्रेस विज्ञप्ति-

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला-2021

 

*वर्तमान समय मे उपयोगी साबित हो रही है जैन संस्कार विधि*

 

*अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद* के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद उधना ने संस्कारक 8 की उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से दीपावली कार्यशाला का आयोजन किया

मुख्य संस्कारक श्री अनिल जी चंडालिया ने सहयोगी संस्कारक श्रीअरुण जी चंडालिया ,ललित चंडालिया, सुनील जी चंडालिया ,अनिल जी सिंगवी, अनिल जी चोरड़िया, सुभाष जी चपलोत ,नेमीचंद जी कावड़िया.. ने साथ मिलकर दीपावली को जैन संस्कार विधि से जैन मंत्रोच्चार द्वारा कैसे मनाया जाय उसकी जानकारी डेमो के माध्यम से दी।

 

परिषद के अध्यक्ष मनीष जी दकने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की 351 शाखाएं पूरे देश मे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। संस्कारक अनिल जी चंडालियाने कहा कि जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर,फिजूलखर्ची एवं आतिशबाजी से होने वाली हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। किसी भी मांगलिक प्रसंग या त्योहार को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है। इस माध्यम से संस्कारक जैन मान्यताओ को भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करते है। संस्कारक अरुण जी चंडालियाने भी बताया कि ग्रहस्थ जीवन में जैन संस्कार विधि श्रावक समाज को अनावश्यक हिंसा व बाहरी आडंबर से बचा सकती है।

8 (संस्कारक) में उपस्थित श्रावक समाज को दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से मनाने का आह्वान किया। ये सारी जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी ने दी।

 

*नॉट:-स्थानीय परिषद की आवश्यकता अनुसार न्यूज़ में न्यूज़ में जोड़ घटाव किया जा सकता है*

2 thoughts on “जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला-2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *